पटना में गो’ली मा’रकर अ’धेड़ की ह’त्‍या, अ’वैध सं’बंंध का वि’रोध करने पर बेटे का छह माह पूर्व हुआ था म’र्डर

पटना : दीदारगंज थाना क्षेत्र के धर्मशाला के पास सोमवार की देर रात विद्यासागर राय के 45 वर्षीय पुत्र अमर यादव की अपराधियों ने पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी। वे घर में अकेले रहते थे। हत्या के बाद अपराधी बाहर से किवाड़ बंद कर निकल गए। घटना का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने नालंदा मेडिकल कालेज (NMCH) भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि संपत्ति विवाद में अधेड़ की हत्या की गई होगी।  सभी बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है।

पटना में गोली मारकर अधेड़ की हत्‍या, अवैध संबंंध का विरोध करने पर बेटे का छह  माह पूर्व हुआ था मर्डर - Middle aged man shot dead in Patna Son was murdered

अवैध संबंध का विरोध करने पर मां ने कराई थी बेटे की हत्‍या

दीदारगंज थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने मंगलवार को बताया कि मृतक के पुत्र की लगभग छह माह पहले गला काटकर हत्या की गई थी। पुत्र की हत्या मामले में मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी धर्मेंद्र व उसके दो साढ़ू जेल में बंद हैं। बताया जाता है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर आशिक के साथ मिलकर बेटे की हत्या कराई गई थी। मृतक का दूसरा पुत्र 13 वर्षीय आकाश नाना गोपाल प्रसाद के साथ रहता है। मृतक के हिस्से की संपत्ति को लेकर गोपाल प्रसाद से अक्सर विवाद होता था। पुलिस इन बिंदुओं पर भी अनुसंधान कर रही है।

घर को बाहर से बंद कर फरार हुए अपराधी

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक घर में अकेले थे। उनका एक किरायेदार ऊपर रहता था। मंगलवार की सुबह किराएदार ने लोगों से बाहर का दरवाजा खोलने का आग्रह किया। किराएदार ने लोगों को बताया कि अंदर डेड बाडी पड़ा है। बाहर का दरवाजा खोलने के बाद पता चला कि गृहस्वामी अमर राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद घर को बाहर से बंद कर दिया गया था। सूचना पाकर पहुंची दीदारगंज पुलिस छानबीन में जुट गई। मृतक मूलत: दनियावां के रहनेवाले थे। वे दीदारगंज के धर्मशाला में घर बनाकर रह रहे थे। सूचना पाकर पहुंचे स्वजन रोते-बिलखते दिखे। हत्या के कारणों का पुलिस पता कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading