समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार ध’माका, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मची ची’ख-पु’कार

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मंगलवार को बिजली व टेलीफोन केबुल में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। एक के बाद एक तीन बार जोरदार धमाका हुआ। इससे रेल ट्रैक के समीप गुजर रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जिस समय केबल में आग लगी थी ठीक उसी समय दिल्ली से दरभंगा के लिए लौट रही बिहार संपर्क क्रांति गुजर रही थी। अचानक हुए तेज धमाका के कारण ट्रेन के चालक ने तत्काल ट्रेन में ब्रेक लगा दी। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। जिसके बाद ट्रेन में सवार लोग ट्रेन रुकते ही कूदकर भागने लगे।

jagranहालांकि इस दौरान ओवरब्रिज से भी कुछ पुरानी दीवारें टूट कर नीचे गिरी। जिससे ट्रेन में सवार यात्री और भी दहशत में आ गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे के अभियंता तत्काल मौके पर पहुंचे। रेलवे की ओवरहेड केबल की विधुत काटी गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। माना जा रहा है कि पुल के नीचे लटकने वाली बिजली और टेलीफोन की केबल आपस में सटने के बाद शार्ट सर्किट हुआ है। जिसके बाद आग लगी थी क्योंकि इस पुल के नीचे से बिजली व टेलीफोन की केबल गुजरी है। आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के अलावा ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए।

बिहार संपर्क और बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस के परिचालन में हुआ विलंब 

घटना के कारण करीब आधा घंटा के लिए बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के अलावा बरौनी से गोंदिया जा रही बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस भी मौके पर रुकी रही। बाद में रेलवे अभियंता द्वारा फीट दिए जाने के बाद गोंदिया एक्सप्रेस को मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया जबकि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समस्तीपुर स्टेशन पर भेजा गया। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा, सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी, निशा कुमारी सहित रेलवे के बिजली विभाग के अभियंता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.