बिहार सरकार के खि’लाफ बि’गड़े अक्षरा सिंह के बोल, कहा- ‘तब तक प्र’ताड़ित करते हैं जब तक लड़की वै’श्या ना बन जाए’

भोजपुरी सिनेमा की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपने फैशन सेंश को लेकर चर्चा में रहती हैं. वो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ से लेकर सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखती हैं. ऐसे में पटना में टी-स्टॉल चलाने वाली ग्रेजुएट चाय वाली का बिहार सरकार  ने स्टॉल तोड़ दिया, जिसके बाद प्रियंका गुप्ता का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें रोते और बिलखते देखा गया था. अब उनके सपोर्ट में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आई हैं और वो एक वीडियो शेयर कर बिहार सरकार पर बिफरी हैं. उन्होंने निशाना साधा है.

When family And Relatives used to taunt on Akshara Singh for Entering in  films Raya - 'नाचने वाली बनेगी क्या?', जब Akshara Singh को फिल्मों में आने  पर सुनने पड़े थे ऐसेअक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर टी-स्टॉल चलाने वाली ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता का वीडियो शेयर किया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि बुल्डोजर से चाय वाली का टी-स्टॉल को तोड़ा जा रहा है. इसे शेयर करने के साथ ही अक्षरा ने ग्रेजुएट चाय वाली का सपोर्ट किया है और बिहार सरकार के खिलाफ अवाज उठाते हुए प्रशासन पर भी निशाना साधा है.

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘ये है महिला सस्कतिकरण का जीता जागता नमूना… एक लड़की समाज की झूठी बिडम्बनाओं को तोड़कर खुद से कुछ करने की साहस जुटाती है तो सरकारी बाबू से लेकर प्रसाशन और समाज के ठेकेदार से मीडिया कर्मी तक सब तब तक मूकदर्शक बने रहते हैं, प्रताड़ित करते है जब तक कि वो लड़की वैश्या ना बन जाए… तुम्हारी हिम्मत तब कहां होती है, जब राजशाही में बैठे लोग तुम्हारी पल-पल धज्जियां उड़ाते हैं… मौन रहो तुम सब, चुप रहो क्योंकि तुम सब भी कातिल हो एक लड़की के सामाजिक ढांचे को ध्वस्त करने में… तुझे चाहिए सिर्फ मसाला मेरे लाला… ये रहा सरकार का महिला सशक्तिकरण का नमूना… कही जगह देकर बसा नहीं सकते पर पल में लड़की को उजाड़ देने का धौंस रखते हैं. लानत है आप लोगों पर… बिहार सरकार’.

जानें पूरा मामला
अगर मामले के बारे में बात की जाए तो बिहार में टी-स्टॉल लगाने वाली ग्रेजुएट चाय वाली प्रिंयका गुप्ता बोरिंग रोड में अपना टी-स्टॉल लगाती थीं. वहां से अचानक उनका ठेला गायब हो गया था. अब बताया जा रहा है कि वहां बस दो डस्टबिन हैं. प्रियंका गुप्ता ने इस पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पटना नगर निगम पर आरोप लगा रही हैं. वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘जब मुझे नगर निगम के कमिश्नर सर से परमिशन मिली है कुछ दिनों के लिए यहां अपना कार्ट लगाने की तो बार-बार मेरा स्टॉल क्यों उठा लिया जाता है.’ वो आगे कहती हैं कि ‘मैं सिस्टम से हार मान गई हूं. जिन-जिन लोगों की फ्रेंचाइजी का पैसा लिया है वो उनको पैसा वापस करने जा रही हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘अब वो अपनी कंपनी को बंद करने जा रही हैं’.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading