आचार्य संत विनोबा भावे की मनाई गई 40 वीं पुण्यतिथि, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर : शहर के छोटी सरैयागंज स्थित नवयुवक समिति के सभागार में मंगलवार को नागरिक मोर्चा व श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विश्व के महान संत भारत रत्न आचार्य संत विनोबा भावे की 40 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान समाजसेवियों ने महान विभूति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता ने की।

कार्यक्रम का संचालन संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन रणवीर अभिमन्यु ने किया। वहीं दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र विनोबा भावे के योगदान को कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने भारत ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में अहिंसक और शोषण मुक्त समाज व्यवस्था का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए जय जगत का नारा दिया था। वे राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित थे।

वे एक सच्चे समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, गांधीवादी, राष्ट्रीय शिक्षक, महात्मा गांधी के अध्यात्मिक उत्तराधिकारी थे। साथ ही उन्होंने गो-हत्या के खिलाफ सत्याग्रह किया।

स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर भू-दान आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। लाखों एकड़ जमीन भू-दान में जो उन्हें मिला आज बिहार में भू-माफियाओं के कब्जे में है। भूमिहीनों को उस जमीन का दिलाना ही विनोबा जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

15 नवंबर 1982 को विनोबा भावे ने अंतिम सांस ली। इस दौरान गणमान्य लोगों ने विनोबा भावे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, आशीष प्रगति इंडिया ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार,

उमाशंकर पासवान, रिंकू कुमार, मुन्नी चौधरी, आशा सिन्हा, वीणा सिंह, राजकुमार, आलोक कुमार अभिषेक, राणा देवी दयाल, अजय कुमार, मनीष कुमार सिंह, राजा झा, सच्चिदानंद तिवारी, गौरीशंकर राय, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading