मुंगेर :पंजाब के जालधंर पुलिस ने हत्या और 36 लाख की बैंक डकैती मामले में तीन आरोपित को खड़गपुर के बरुई गांव से गिरफ्तार किया है। जालंधर थाना से इंस्पेक्टर जरमैल सिंह, दारोगा जसवीर सिंह और जवानों के साथ मंगलवार की देर रात खड़गपुर पहुंचे थे। खड़गपुर पुलिस की सहयोग से बरुई गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बरुई गांव के अंगद कुमार, रामकुमार और गजानंद को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस तीनों को कोरोना और मेडिकल जांच कराने के लिए लेकर सदर अस्पातल पहुंची। मेडिकल जांच के बाद मुंगेर व्यवहार न्यायालय में पेश किया जाएगा। जालंधर थाना के इंस्पेक्टर जरमैल सिंह ने बताया हत्या और 36 लाख की बैंक डकैती मामले में तीनों आरोपित शामिल था। मेडिकल जांच के बाद रिमांड के लिए सभी को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद सभी को पंजाब पुलिस अपने साथ लेकर जाएगी।





