कि’डनी कां’ड की पी’ड़िता को वरीय नागरिक देंगे कि’डनी, जानें कैसे…

मुजफ्फरपुर : कि’डनी गंवा चुकी सुनीता की मदद के लिए 76 वर्षीय वरीय नागरिक श्यामसुंदर सिंह आगे आए हैं। मंगलवार को एसकेएमसीएच के अधीक्षक से मिलकर कि’डनी दा’न करने के बारे में जानकारी ली।,

रून्नीसैदपुर थाना के माधोल निवासी श्यामसुंदर सिंह ने बताया कि वह बालूघाट में किराये के मकान में रहते हैं। बिजली मिस्त्री का काम करते हैं। वे कई वर्ष पहले अपना शरीर एसकेएमसीएच को दान दे चुके हैं।

एसकेएमसीएच अधीक्षक बी एस झा के साथ आइसीयू में भर्ती सुनीता, उसकी मां व पति अकलू राम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह अपनी एक कि’डनी सुनीता को दा’न देंगे। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वह आइजीआइएमएस भी जाएंगे।

बताया कि वह अपने परिवार में अकेले हैं और प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम करते हैं। बताया कि उन्होंने आठ वर्ष पहले अपना शरीर भी दा’न दिया है। अधीक्षक ने बताया कि किडनी दा’न को लेकर प्रस्ताव आया है।

इस संबंध में चिकित्सकों की टीम निर्णय करेगी। वह राज्य मुख्यालय से भी बात करेंगे। सुनीता की मां ने बताया कि सुनीता को एक किडनी भी मिलने से उसकी जान बच जाएगी।

उसके बच्चों को मां के आंचल की छाया मिलेगी। मालूम हो कि सकरा के बरियारपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में गत तीन सितंबर को बच्चेदानी के आपरेशन के दौरान सुनीता की दोनों कि’डनी निकाल ली गई थी। इसके बाद उसे पहले पटना पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, और फिर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading