पटना : शराबबंदी के खिलाफ खुलकर बोलने वाले बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी के ने’ता शराब के न’शे में गि’रफ्तार किए गए हैं। मामला बक्सर जिले का है। गुरुवार को उत्पाद की टीम ने चौसा चेकपोस्ट से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बद्रीनाथ मांझी को न’शे में गि’रफ्तार किया। उन्हें आ’गे की कार्रवाई के लिए कोर्ट भेज दिया गया।
चौसा उत्पाद चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर चौसा चेकपोस्ट पर यूपी की ओर से आने वालोंं की जांच की जा रही थी।
इस क्रम में तीन लोगों को नशे की हालत में देखकर उन्हें हि’रासत में लिया गया। गि’रफ्तार लोगों में हम के म’हादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर निवासी बद्रीनाथ मांझी शामिल हैं।
मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद जुर्माना के लिए सभी को न्यायिक हि’रासत में कोर्ट भेज दिया गया। उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार इन दिनों शराब का सेवन करने वाले समाज के विशिष्ट लोगों के अलावा न’शे की हालत में दोबारा गि’रफ्तार हो रहे लोग विशेष रूप से विभाग के निशाने पर हैं और ऐसे लोगों के लिए विभाग द्वारा विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है।




