सूर्य के राशि परिवर्तन से चार राशियों पर बरसेगी कृपा,प्रोमोशन की मिल सकती खुशखबरी

पटना : ग्रहों के देवता सूर्य देव 16 नवंबर को राशि परिवर्तन करने के बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुुसार सूर्य हर माह अपना राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका प्रभाव मानव जीवन पर भी पड़ता है।

ज्योतिष आचार्य पीके युग ने बताया कि सूर्य के राशि परिवर्तन होने से विभिन्न राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। सूर्य के राशि परिवर्तन हाेने के बाद मिथुन, कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि वाले लोगों के लिए शुभ फल देने वाला है। वहीं अन्य राशि वालों पर मिलाजुल असर होगा।

मिथुन राशि वाले को आय में वृद्धि होने के साथ नौकरी क्षेत्र में परिवर्तन की संभावना है। वहीं पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। वहीं कर्क राशि वाले के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। माता-पिता व बुजुर्ग से धन प्राप्ति के भी संयोग है।

वृश्चिक राशि वालों को यश, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं मीन राशि वाले लोगों का दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ने के साथ नौकरी में पदोन्नति का योग बनने की संभावना है।

ज्योतिष शास्त्री की मानें तो सूर्य हमारे प्रत्यक्ष देवता है। कुंडली में सूर्य के कमजोर होने से कार्य में बाधा व मान सम्मान में कमी आती है। वहीं विभिन्न प्रकार की बीमारियां घर कर जाती है। सूर्य को प्रसन्न करने के लिए सूर्योदय के समय तांबे के पात्र में चंदन, लाल फूल से अर्घ्य देने से सूर्य प्रसन्न होते हैं।

वहीं आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से आत्मबल व सम्मान में वृद्धि होती है। घरों में माता-पिता की सेवा करने के साथ महिलाओं का सम्मान करने से सूर्य मजबूत होता है। वहीं गरीबों को वस्त्र, खाद्य पदार्थ आदि का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। घर की पूर्व दिशा वास्तु के अनुसार व्यवस्थित करने की जरूरत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading