पटना के बहुचर्चित अस्‍पताल में ना’बालिग लड़की से घि’नौना काम, सहेली के साथ जांच रिपोर्ट लाने गई थी पी’ड़‍िता

पटना : बिहार की राजधानी पटना के बड़े अस्‍पताल में जांच की रिपोर्ट लाने के लिए सहेली के साथ गई लड़की से दुष्‍कर्म की कोशिश की गई है। लड़की ने यह आरोप वहां काम करने वाले कंप्‍यूटर आपरेटर पर लगाया है। इस मामले में पुलिस ने एक अन्‍य कर्मचारी के मोबाइल को जब्‍त किया है।

kamla nagar hospital doctor molested female patient in jodhpur | युवती ने  चिकित्सक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, फिर डॉक्टर ने लडक़ी के लिए कह डाली यह  बात | Patrika Newsकाफी भीड़भाड़ वाला है यह अस्‍पताल 

मामला इंदिरा गांधी आर्युविज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) का है। यह अस्‍पताल काफी भीड़भाड़ वाला संस्‍थान है। पटना की ही रहने वाली एक लड़की ने आरोप लगाया है कि कंप्यूटर आपरेटर अतुल कुमार ने उसके साथ दुष्‍कर्म की कोशिश की है।

सात नवंबर की बताई जा रही ये घटना 

पुलिस ने एक अन्य कर्मचारी का मोबाइल भी जब्त किया है, जो जांच के दौरान अधिकारियों व पीड़ित की बातचीत का वीडियो बना रहा था। घटना सात नवंबर की है। शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी की है। थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली है लड़की 

पीड़ित किशोरी मुंगेर जिले के जमालपुर की रहने वाली है। वह पटना में मीठापुर पुरानी बस स्टैंड के पास किराये पर रहकर पढ़ाई करती है। सात नवंबर को किशोरी सहेली की मां की जांच रिपोर्ट लेने के लिए उसके साथ आइजीआइएमएस के कमरा नंबर 116 बी में गई थी। वहां अतुल कुमार व अन्य कर्मचारी पहले से मौजूद थे। अतुल ने कर्मचारियों व किशोरी की सहेली को कमरे से बाहर निकाल दिया और उसे कुर्सी पर बैठने को कहा।

कमरा बंद कर जबर्दस्‍ती करने का आरोप 

इसके बाद उसने कमरा बंद कर युवती का हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगे। इस बीच उसकी सहेली दरवाजा पीटने लगी ताे किशोरी किसी तरह बाहर निकली। इसके बाद उसने पुलिस को खबर दी तो टीपीओ से अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान दूसरा कर्मचारी वीडियो बनाने लगा तो किशोरी ने उसके हाथ से मोबाइल छीनकर पुलिस को सौंप दिया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading