पटना। बिहार की राजधानी पटना के बड़े अस्पताल में जांच की रिपोर्ट लाने के लिए सहेली के साथ गई लड़की से दु’ष्कर्म की कोशिश की गई है। लड़की ने यह आ’रोप वहां काम करने वाले कंप्यूटर आपरेटर पर लगाया है। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य कर्मचारी के मोबाइल को ज’ब्त किया है।
मामला इंदिरा गांधी आर्युविज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) का है। यह अस्पताल काफी भी’ड़भाड़ वाला संस्थान है। पटना की ही रहने वाली एक लड़की ने आ’रोप लगाया है कि कंप्यूटर आपरेटर अतुल कुमार ने उसके साथ दु’ष्कर्म की को’शिश की है।
पुलिस ने एक अन्य कर्मचारी का मोबाइल भी ज’ब्त किया है, जो जांच के दौरान अधिकारियों व पी’ड़ित की बातचीत का वीडियो बना रहा था। घटना सात नवंबर की है। शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने जांच के बाद प्रा’थमिकी की है। थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने बताया कि आ’रोपित की त’लाश की जा रही है।
पी’ड़ित किशोरी मुंगेर जिले के जमालपुर की रहने वाली है। वह पटना में मीठापुर पुरानी बस स्टैंड के पास किराये पर रहकर पढ़ाई करती है। सात नवंबर को किशोरी सहेली की मां की जांच रिपोर्ट लेने के लिए उसके साथ आइजीआइएमएस के कमरा नंबर 116 बी में गई थी।
वहां अतुल कुमार व अन्य कर्मचारी पहले से मौजूद थे। अतुल ने कर्मचारियों व किशोरी की सहेली को कमरे से बाहर निकाल दिया और उसे कुर्सी पर बैठने को कहा।
इसके बाद उसने कमरा बंद कर युवती का हाथ प’कड़ लिया और ज’बरदस्ती करने लगे। इस बीच उसकी सहेली दरवाजा पी’टने लगी ताे किशोरी किसी तरह बाहर निकली।
इसके बाद उसने पुलिस को खबर दी तो टीपीओ से अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान दूसरा कर्मचारी वीडियो बनाने लगा तो किशोरी ने उसके हाथ से मोबाइल छीनकर पुलिस को सौंप दिया।

