प्रेम-प्रसंग में दिल को दहला देने वाली सजा, हाथ-पैर का’टकर फें’का, ध’ड़ त’लाश रही पुलिस

नालंदा. बिहार के नालंदा से दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. घटना जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी छिलका पर की है, जहां एक युवक का कटा हुआ दो पैर और दो हाथ मिला है. शरीर के अलग-अलग भाग कटे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर हाथ, पैर को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज मामले की जांच में जुट गई है.पुलिस ने बरामद हुए अंगों को डीएनए जांच के लिए पटना भेज दिया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बेटे की पहचान हाथ में बंधे कंगन और जले के निशान से किया. मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के नांनद निबासी नरेश चौधरी के पुत्र विकास चौधरी के रूप में की गई है, जो बुधवार की रात से लापता था. उसकी काफी खोजबीन की गई थी लेकिन कहीं पता नहीं चल सका था जिसके बाद परिजनों द्वारा गुरुवार की शाम सिलाव थाना में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया गया था.

फिलहाल घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन लोगों का कहना है कि इस लड़का का एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस मृतक के मोबाईल नंबर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. अंग मिलने के बाद पुलिस और युवक के परिजन शेष धड़ की खोजबीन करने में लगी हुई है.स्थानीय नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है ताकि असली गुनाहगार तक पहुंचा जा सके. उन्हें बताया कि फिलहाल घटना को किस कारण अंजाम दिया गया है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading