पटना एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी, बंद होंगी 12 जोड़ी फ्लाइट्स और कुछ का बदलेगा समय, जानें डिटेल

पटना. दिसंबर से पटना आने-जाने वाली एक दर्जनों फ्लाइट्स बंद हो जाएंगी. मौजूदा समय में पटना से शेडयूल्ड फ्लाइटों की संख्या 52 जोड़ी है. ये घट कर अब 40 जोड़ी हो जाएंगी. एक दिसंबर से नया शेडयूल जारी हो जाएगा, जिसमें यह परिवर्तन लागू होगा. नए शेड्यूल के अनुसार एक दिसंबर से सात फ्लाइटें बंद होंगी; जबकि 15 दिसंबर से पांच फ्लाइटें बंद होने की संभावना है. जो फ्लाइट बंद होंगी वे सभी सभी देर रात और अहले सुबह उड़ान भरती हैं.

पटना एयपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 1 दिसंबर से 12 जोड़ी फ्लाइट्स कम हो जाएंगी. नए शेडयूल में आधा दर्जन फ्लाइटों का समय भी बदल जाएगा. अहले सुबह या देर रात की जगह कई फ्लाइट दोपहर या फिर शाम में लैंड और टेक ऑफ करेंगी. दरअसल, दिसंबर महीने में ठंड का प्रकोप ज्यादा हो जाता है. एक दिसंबर से लागू विंटर फ्लाइट शेडयूल में 12 जोड़ी फ्लाइटों को बंद करने की वजह धुंध बतायी जा रही है.

गौरतलब है कि दिसंबर-जनवरी में देर सुबह तक पटना एयरपोर्ट के रनवे और उसके आसपास घना कुहरा होता है. इसकी वजह से विजिबिलिटी गिरकर 500 मीटर के नीचे तक पहुंच जाती है. अभी के समय मे विमानों को लैंड होने के लिए यहां कम-से-कम एक हजार मीटर की विजिबिलिटी जरूरी है.

कई बार कम विजिबिलिटी और छोटा रनवे के कारण पटना एयरपोर्ट से बड़ी संख्या में फ्लाइट रद्द करनी पड़ जाती है. रात आठ बजे के बाद भी यही स्थिति बनी रहती है. इसे देखते हुए सुबह 10 बजे से पहले और रात में आठ बजे के बाद लैंड होने वाले अधिकतर फ्लाइटों को बंद कर दिया जाता है, जबकि कुछ फ्लाइट समय बदल कर अहले सुबह या देर शाम की जगह दोपहर या शाम में लैंड और टेक ऑफ करते हैं.

नए शेड्यूल के अनुसार, यह तय किया गया है कि रद्द होने वाली फ्लाइटों में सबसे अधिक सात दिल्ली रुट की होंगी. मुंबई रूट की दो और चेन्नई, कोलकाता, गौहाटी और अमृतसर जाने वाली एक एक फ्लाइटें इनमें शामिल होंगी. करीब दो दर्जन विमानों की आवाजाही में हो रहे इस बदलाव का असर स्वाभाविक तौर पर विमान किराए पर भी पड़ेगा. विमान से यात्रा करने वाले पटना के अधिकांश लोगों से जब बातचीत की गई तो उनका मानना है कि किराया आनेवाले दिनों में और बढ़ जाएगा और सीधे तौर पर उनकी जेब पर असर पड़ेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading