दूल्हे ने विदाई के समय कर दी दुल्हन का खास टेस्ट करवाने की अजीब मांग, वधू पक्ष भड़का और फिर…

मोतिहारी. पूर्वी चम्पारण में अजीबोगरीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. शादी के बाद दुल्हन की विदाई के समय दूल्हे ने उसका मेडिकल टेस्ट करवाने की बात मांग रखी. दूल्हा के बात से नाराज पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया. दो दिनों तक पंचायय चली लेकिन बात नहीं बनने पर दूल्हा पक्ष ने तुरकौलिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. मामला तुरकौलिया थाना के चारगहा का है. बारात बेतिया जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र से आई थी. चरगाहा में दुल्हा समेत आधा दर्जन बाराती दो दिनों से बंधक बने रहे. दुल्हा के परिजनों ने छुड़ाने के लिए थाना में आवेदन दिया.

Motihai News Today: मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे ने विदाई के समय दुल्हन का मेडिकल टेस्ट करवाने की मांग कर डाली, दोनों पक्षों में जमकर हुआ विवाद...तुरकौलिया थाना के चारगाहा में दो दिनों से दुल्हा, दूल्हा के पिता सहित दो बहनोई और तीन गाड़ियों सहित ड्राइवर को बंधक बनाने का मामला उजागर हुआ हैं. दो दिनों से स्थानीय स्तर पर पहल की गई लेकिन कुछ हल नहीं निकला. बताया जाता है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख गांव के युवक निर्मल बैठा के बेटे सूरज बैठा की शादी चारगाहा में 16 नवम्बर को थी. बारात बैंड बाजा के साथ अहवर शेख से चारगाहा आई. सभी बाराती को दुल्हन पक्ष के लोगों ने स्वागत-सत्कार किया. नाश्ता-खाना भी खिलाया गया. जयमाला में लड़का-लड़की ने एकदूसरे को वरमाला और अंगूठी भी पहनाई. शादी में की सभी रस्में पूरे रीति-रिवाज के साथ हुईं.

जब बारात की विदाई का समय आया तो तो लड़का और लड़की पक्ष में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. वर पक्ष का कहना है कि लड़की वाले उनसे अपनी बेटी को दिक्कत न हो इसके लिये कागजात बनाने की मांग कर रहे थे. इस पर दूल्हा ने गुस्से में आकर लड़की का मेडिकल टेस्ट कराने की मांग कर डाली. दूल्हे के इतना बोलते ही कन्या पक्ष के लोगों ने गुस्से में धक्का-मुक्की करने लगे.

लड़की पक्ष का कहना है कि लड़का शराब पीकर आया था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि लड़की पक्ष ने दूल्हा, उसके पिता, दो बहनोई और तीन गाड़ियों के साथ उसके ड्राइवर को बंधक बना लिया. लड़की की विदाई नहीं करने और शादी खर्च की भरपाई करने के बाद ही बंधक बने दुल्हा और अन्य को छोड़ने पर लड़की पक्ष अड़ा हुआ रहा. जनप्रतिनिधि मामले का हल करने में जुटे रहे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading