बिहार: 10वीं पास ITI छात्रों का अब सीधे ग्रेजुएशन में होगा दाखिला, राजभवन ने जारी किया आदेश

पटना. बिहार में आईटीआई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर यह है कि दसवीं पास आईटीआई करनेवाले छात्रों के लिए ग्रेजुएशन में दाखिला लेना आसान हो गया है. वर्षों से ये मांग उठ रही थी कि दसवीं पास आईटीआई करने वाले छात्रों का ग्रेजुएशन में सीधा दाखिला हो. राजभवन ने इन मांगों पर सहमति जताते हुए आदेश जारी कर दिया है और इसे तत्काल लागू करने को कहा है.

राजभवन ने 10वीं पास आईआईटी छात्रों के लिए बड़ा आदेश जारी किया. राज्यपाल के प्रधान सचिव आर एल चोंग्थू ने सभी कुलपतियों को पत्र भेजकर ये आदेश दिया है. ऐसे में एकेडमिक करियर को लेकर परेशान छात्रों को इस आदेश और नए नियम से काफी राहत मिलेगी और आईटीआई का भी क्रेज काफी हद तक बढ़ेगा. बता दें कि अब तक बारहवीं पास होने के बाद ही स्नातक में छात्र दाखिला ले पाते थे और सिर्फ दसवीं पास होने पर ग्रेजुएशन में दाखिला नहीं हो पाता था.

छात्रों और संगठनों को मांग पर पहले ही श्रम संसाधन विभाग और शिक्षा विभाग ने सहमति दे दी थी और प्रस्ताव को राजभवन भेज दिया गया था. इसके बाद राजभवन में एक्सपर्ट कमिटी ने गहन मंथन के बाद इस पर सहमति दी है और राजभवन ने इसे लागू करने का आदेश दिया है. अब इस नए नियम से सरकारी आईटी आई कॉलेजों के अलावा निजी आईटीआई कॉलेजों में सीटें बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है.

ऐसा इसलिए क्योंकि नए नियम के बाद छात्रों का अनुपात बढ़ेगा तो आईटी आई की डिग्री के भी क्रेज बढ़ेंगे. अब इस आदेश के बाद वैसे छात्रों को ज्यादा फायदा मिलेगा जो कि दसवीं पास करने के बाद आईटी आई कर चुके हैं और ग्रेजुएशन में जिनका दाखिला नहीं हो रहा था; क्योंकि इसे एकेडमिक डिग्री कोर्स की श्रेणी में अब तक नहीं रखा गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading