सर्द हवा बिहार में गिराएगी तापमान, दो दिनों में बढ़ेगी सर्दी

पटना : हिमालय के पहाड़ों को छूकर आती पछुआ हवा बिहार में ठंड बढ़ाती जा रही है। सोमवार को पटना समेत बिहार के 12 जिलों में न्यूनतम पारे में गिरावट आई है वहीं 10 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को प्रदेश के गया जिला सबसे ठंडा शहर रहा।

सोमवार को गया का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पटनाा का न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी की मानें तो मंगलवार को राजधानी समेत इसके आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहेगी , वहीं धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश के सारण, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बांका, सबौर, भागलपुर, पूर्णिया व फारबिसगंज के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

वहीं प्रदेश के पूर्वी चंपारण, सिवान, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, सहरसा, अररिया व कटिहार जिले के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानी की मानें तो पूरे प्रदेश में पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। वहीं 48 घंटे बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है।इस दौरान पछुआ हवा का प्रवाह 10-12 किमी प्रतिघंटा रहेगी। इसके प्रभाव से नदियों व पहाड़ी इलाकों में सुबह के समय धुंध की स्थिति बने रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी की मानें तो मंगलवार को राजधानी समेत इसके आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहेगा वहीं धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.