गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में जीते प्रत्याशियों को दिलाई शपथ

पटना : पिछले दिनों बिहार विधानसभा की दो सीटों गोपालगंज और मोकामा से जीते प्रत्याशियों को मंगलवार को शपथ दिलाई गई। मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने तो गोपालगंज सीट से जीत दर्ज करने वाली बीजेपी कैंडिडेट कुसुम देवी ने शपथ ली।

दोनों विधायकों को बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने शपथ दिलाई। मोकामा विधायक व अनंत सिंह की पत्नी ने शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमको अनपढ़ समझते हैं क्या?

शपथ लेने के बाद मोकामा की विधायक व अनंत सिंह की पत्नी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मोकामा की जनता की जो भी समस्या होगी, उसे सदन में जरूर रखेंगे। उन्होंने कहा कि जो परेशानी सदन में रखने लायक होगी उसे प्राथमिकता दी जाएगी।

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा का शपथ में क्या पढ़ा? तो राजद विधायक नीलम देवी ने कहा कि जो लिखा हुआ था वो पढ़ा। आगे उन्होंने हंसते हुए कहा कि आप मुझको अनपढ़-गंवार समझ रहे हैं क्या?

गौरतलब है कि मोकामा उपचुनाव में महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी ने भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी को पटखनी दी थी। अनंत सिंह का गढ़ कहे जाने वाले मोकामा पर सबकी नजर टिकी थी।

गोपालगंज उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कुसुम देवी ने भी आज शपथ ली। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ये जीत जनता की है। विकास की बदौलत हमलोगों की जीत हुई है। कुसुम देवी ने कहा कि मेरे पिता विकास का काम जो अधूरा छोड़कर गए हैं। उसे पूरा करूंगी।

बिहार विधानसभा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौजूद रहे। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत अन्य नेता भी समारोह में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading