रेडलाइट एरिया के युवाओं की पढ़ाई व स्किल डेवलपमेंट के लिए आगे आया निबंधन एवं परामर्श केंद्र

मुजफ्फरपुर :  परचम की सचिव मानवाधिकार आयोग सलाहकार समिति की सदस्य नसीमा की पहल रंग लाने लगी है। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने निबंधन एवं परामर्श केंद्र के युवाओं को उच्च शिक्षा में सहयोग करने व स्किल डेवलपमेंट का टास्क दिया है। इसी कड़ी में चार युवा वहां पहुंचे।

उसमें आरिफ को बीए की पढ़ाई के लिए स्डूडेंट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया गया। आरिफ ने बताया कि आठ छात्र पहले चरण में सिकंदरपुर स्थित निबंधन एवं परामर्श केंद्र से जुड़ रहे हैं। तीन छात्र का कम्पयूटर शिक्षा व अंग्रेजी बोलचाल के लिए निबंधन कराया गया।

बताया कि अब बेहतर पढ़ाई होगी। नसीमा ने बताया कि जिलाधिकारी प्रणव कुमार की देखरेख में यहां के बच्चों में उम्मीद जगी है। अगर यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ स्किल डेवलपमेंट की शिक्षा मुफ्त में मिल जाती है तो समाज की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।

निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक मनोज कुमार प्रधान का इस काम में बेहतर समन्वय मिल रहा है। नसीमा की मानें तो 200 युवाओं को चरणवद्ध तरीके से निबंधन एवं परामर्श केंद्र से जोड़कर मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.