कोचिंग के कमरे में बंद थे छात्र और छात्रा, गांव के लड़कों ने दरवाजा खुलवाया और बना लिया वीडियो

सीवान : ग्रामीण इलाके में चलने वाले कई कोचिंग संस्‍थानों का कारोबार निराला है। ऐसे इलाके में चलने वाले कई संस्‍थानों में पढ़ाई कम और इश्‍कबाजी अधिक होती है। ऐसे संस्‍थानों के संचालक लड़कियों को खास तरजीह देते हैं, उनके पीछे लड़कों की भीड़ बढ़े। ऐसी बात हर कोचिंग के लिए तो नहीं कह सकते हैं, लेकिन ऐसे भी संस्‍थान हैं, इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता है। सिवान के एक ऐसे ही कोचिंग का वीडियो वायरल हो गया है।

Rape With Coaching Student In Alwar | हैवानियत: कोचिंग सेंटर में छात्रा से बलात्कार, दरिंदे ने बनाई अश्लील वीडियो, परिजन पहुंचे तो नग्नावस्था में मिली | Patrika ...कोचिंग के कमरे में बंद थे लड़का-लड़की

वायरल वीडियो में एक नाबालिग छात्र को दूसरी नाबालिग लड़की के साथ देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लड़कों ने इन दोनों को कोचिंग के कमरे में गलत हरकत करते देख लिया। दोनों ने कोचिंग के कमरे में खुद को अंदर से बंद कर रखा था। जब गांव के दूसरे लड़कों को इसकी भनक लगी, तो उन्‍होंने दोनों को पकड़ लिया और वीडियो बना लिया।

गांव वालों में चर्चा का विषय बना वीडियो

वायरल वीडियो आसपास के ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्र-छात्रा एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ते हैं। दोनों नाबालिग छात्र-छात्रा में कई माह से प्रेम प्रसंग चलता है। बुधवार को कोचिंग पढ़ाई के दौरान एक कमरे में अपने आप को बंद कर दोनों अश्लील हरकत कर रहे थे, तभी दर्जनों की संख्या में युवक पहुंचकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

देखते ही देखते वीड‍ियो हुआ वायरल 

गांव के ही लड़कों ने दोनों की पिटाई की और वीड‍ियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीड‍ियो वायरल हो गया। युवकों ने बताया कि असांव बाजार में अधिकतर कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर मोटी रकम ली जाती  है और बच्चों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। कोच‍िंग जाने के नाम पर बच्चे अक्‍सर ऐसे हरकतें करते हैं।

कानूनन अपराध है किसी की मर्यादा भंग करना 

किसी की निजता को भंग करना कानूनन गलत है। नाबालिग बच्‍चों के मामले में तो ऐसा बिल्‍कुल नहीं किया जाना चाहिए। अगर वे कुछ गलत भी करते हैं, तो उन्‍हें उचित काउंसलिंग के जरिए सुधारने का प्रयास होना चाहिए। ऐसे मामलों में नाबालिग बच्‍चों का वीडियो साझा करने पर कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading