नवादा: मंगलवार की देर रात सिरदला प्रखंड केहीराकुरह गांव में 15 कट्ठा जमीन को लेकर चाचा और भतीजा ने एक दूसरे पर जमकर लाठी और टांगी चलाया, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी को सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया गया है। जहां 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। नवादा जिले के परनाडाबर थाना क्षेत्र के हीराकुरह गांव में जमीनी विवाद को लेकर चाचा और भतीजा के बीच हुइ मारपीट में दोनों पक्षों से कुल 7 लोग जख्मी हो गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पक्ष से 6 लोग जख्मी हैं तो वहीं दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हैं। घायलों में एक पक्ष के अनिल प्रसाद, प्रवीण प्रसाद, सुनील प्रसाद, अनोखा देवी, रीता कुमारी एवं लीलावती देवी और दूसरे पक्ष से भोला प्रसाद शामिल है।
तीन की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि भतीजा अनिल प्रसाद एवं चाचा रामस्वरूप यादव में 15 कठ्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। चाचा रामस्वरूप यादव 15 कठ्ठा जमीन को कब्जा करना चाहता था जिसका भतीजा अनिल प्रसाद ने विरोध किया। जिसके बाद रामस्वरूप यादव ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अनिल के घर पर चढ़कर लाठी और टांगी से वार कर दिया। जिससे अनिल यादव के पक्ष के कुल 6 लोग जख्मी हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही रामस्वरूप यादव के पक्ष के भी एक व्यक्ति घायल है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।





