वेंडिंग जोन में शिफ्ट होंगे ब्रह्मपुरा से लक्ष्मी चौक तक के फुटपाथी दुकानदार, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर : लक्ष्मी चौक से बैरिया के बीच एमआइटी की बाउंड्री एवं सड़क से सटे जो जगह खाली है, उसमें ब्रह्मपुरा थाना से लक्ष्मी चौक के बीच जितने अस्थायी फुटपाथी दुकानदार हैं, सभी को शिफ्ट किया जाएगा।

इससे पहले 15 दिसंबर तक बतौर वेंडिंग जोन रोड व बाउंड्री से सटे स्पेस को नगर निगम डेवलप करेगा। नगर आयुक्त नवीन कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बताया कि रोड व बाउंड्री से सटे काफी जमीन है, इसमें आसानी से ब्रह्मपुरा थाना चौक से लक्ष्मी चौक व बैरिया रोड के दुकानदार शिफ्ट हो सकते है। निगम के अभियंता को व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा गया है।

पेवर ब्लॉक लगाने के साथ रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होगी। माइकिंग करा दुकानदारों को शिफ्ट करने का आदेश दिया जाएगा।

इसके बाद भी जो लोग निगम के आदेश का पालन नहीं करेंगे, उन पर न्यूनतम पांच हजार व अधिकतम 25 हजार रुपये तक जुर्माना लगा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लक्ष्मी चौक से ब्रह्मपुरा के बीच आधी से अधिक सड़क पर कब्जा कर दोनों तरफ से फल व सब्जी की दुकान लगती है। इससे इस रोड में हमेंशा जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading