ना’बालिग के बा’लिग प्रेमी को मां-बाप के साथ भे’जा जेल तो पुलिस से गु’हार लगाने लगी लड़की

बगहा.लोकरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों और गांव के सरपंच पर आरोप लगाया है कि जिसके साथ मैंने शादी की उसे उसके परिजनों ने जेल भिजवा दिया है. लड़की का अपने ही परिजनों पर आरोप है कि बालिग न होने पर भी 15 साल बड़े व्यक्ति के साथ उसकी शादी तय कर दी गई. यह शादी नेपाल में तय की गई थी. हालांकि, अब यह पूरा मामला पुलिस के पास पहुंच गया है और इसमें कानून के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.बालिग प्रेमी नाबालिग के इश्क के चलते जेल भेजा गया.  (News18Hindi)

बताया जा रहा है कि इंटरमीडिएट की एक 17 वर्षीय छात्रा को एक 22 वर्ष के लड़के से प्यार हो गया. ये लड़का शिक्षित नहीं था, 23 अगस्त 2022 को लड़की और लड़के ने चुपके से मंदिर में शादी कर ली और दोनों घर छोड़कर फरार हो गए. लड़का और लड़की दोनों अलग जाति के हैं. जब गुस्साए परिजनों ने बगहा के लौकरिया थाना में शादी की नीयत से अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई,तो लड़का और लड़की दोनों घर पहुंच गए.

लड़की के परिजनों ने लड़का उमेश गोंड, समेत लड़के के मां और पिता को अभियुक्त बनाया. इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई तर्क संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. घटना के 1 माह बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया. इस बीच लड़की अपने मां-बाप को छोड़कर लड़के के घर जा बैठी. फिर क्या था एक हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ. लड़की को जबरदस्ती उसके घर वाले खींच कर ले जाने लगे. लेकिन लड़की घर जाने के लिए तैयार नहीं हो रही थी.

इधर, लड़की के साथ जब जोर जबरदस्ती होने लगी तो थाना पहुंच गई. नाबालिग लड़की थानाध्यक्ष से लड़के के घर रहने के लिए गुहार लगाने लगी. इसके बाद स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने पर लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया, अब युवती कह रही है कि परिजनों के साथ नहीं बल्‍क‍ि अपने प‍त‍िा के साथ ही रहूंगी.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading