मधुबनी: जनकपुरधाम में विवाह पंचमी महोत्सव आज से शुरू, अयोध्या से आएगी बारात….

मधुबनी: पड़ोसी देश नेपाल के जनकपुर धाम में सात दिवसीय विवाह पंचमी महोत्सव 23 नवंबर दिन बुधवार से भगवान श्रीराम का नगर भ्रमण कार्यक्रम के साथ ही शुरू हो गया. महोत्सव में भाग लेने के लिए देश विदेश से श्रद्धालुओं का जुटना भी शुरू हो गया है. विवाह पंचमी को लेकर जनकपुर धाम का वातावरण भी भक्तिमय बना हुआ है.

जनकपुरधाम में संपन्न हुआ श्रीराम-जानकी का विवाह, लोगों ने मनाया उत्सव -  जनकपुरधाम में संपन्न हुआ श्रीराम-जानकी का विवाह, लोगों ने मनाया ...

भगवान श्रीराम व माता सीता की पारंपरिक मैथिली विवाह गीतों से जानकी मंदिर परिसर गुंजयमान होने लगा है. महोत्सव को लेकर जानकी मंदिर को फूलमाला व एलईडी लाइटों से सजाया गया है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश विदेश से महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं के भाग लेने का कयास लगाया जा रहा है. जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास ने कहा कि पारंपरिक तरीके से श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा. इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

जनकपुरधाम के धनुष सागर में नौका विहार करते हुए रावण दहन करेंगे मर्यादा  पुरुषोत्तम - Muzaffarpur News

इन तिथियों को गोंगे विभिन्न कार्यक्रम

जानकी मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर दिन बुधवार की संध्या चार बजे जानकी मंदिर प्रांगण में भगवान राम का नगर भ्रमण, 24 को संध्या 4 बजे श्रीराम-जानकी विवाह मंडप के प्रांगण में फूलवारी लीला, 25 को संध्या पांच बजे जानकी मंदिर प्रांगण में धनुष यज्ञ, 26 को दोपहर एक बजे श्रीराम मंदिर परिसर में भगवान का तिलकोत्सव कार्यक्रम, 27 को तीन बजे पवित्र गंगा सागर तालाब में जानकी जी का मटकोर कार्यक्रम एवं 28 नवंबर सोमवार को दिन के एक बजे रंगभूमि मैदान में धनुष यज्ञ कार्यक्रम के बाद शाम छह बजे से जानकी मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीराम-जानकी का शुभ विवाह कार्यक्रम आयोजित होगी. उसके बाद अगले दिन मंगलवार दोपहर एक बजे से जानकी मंदिर प्रांगण में राम कलेवा के बाद सात दिवसीय श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव का समापन हो जाएगा.

बराती बनकर अयोध्या से पहुंचेंगे सैकड़ों साधु-महात्मा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading