अररिया सांसद की मां, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित श्यामा देवी का निधन….

अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह की माता श्यामा देवी का निधन मंगलवार की शाम हो गया। वो कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिनका इलाज सिल्लीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शाम साढ़े छह बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देर रात उनके शव को अररिया स्थित उनके ओमनगर निवास पर लाया गया। मौत की खबर सुनते ही भाजपा के नेता और सांसद के समर्थकों का हुजूम उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचाने लगी।अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह की मां का निधन, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित  थीं श्यामा देवी - Araria MP Pradeep Kumar Singh's mother passes away, Shyama  Devi was honored with ...विदित हो की सांसद प्रदीप सिंह की माता राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। सांसद के पिता स्व. राम लाल स्नेही एक आदर्श शिक्षक रह चुके है। स्व श्यामा देवी अपने पीछे चार पुत्र प्रदीप सिंह सांसद, दिलीप सिंह, मनोज सिंह और अविनाश सिंह को छोड़कर दुनिया को अलविदा कर गई। 78 वर्षीय श्यामा देवी एक नेक दिल सरल स्वभाव के साथ साथ काफी मृदुभाषी थी। उनकी मौत पर शोक प्रकट करने वालों की भीड़ ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार पनार नदी के किनारे त्रिसुलिया घाट पर किया गया। इस दौरान लोगों ने सांसद को सांत्वना दी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading