गिल्‍ली-डंडा से शुरू वि’वाद पहुंच गया चा’कूबाजी तक….

बेगूसराय : मंसूरचक थाना क्षेत्र के गुरुदासपुर गांव में बुधवार शाम गिल्ली-डंडा खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुई मारपीट के बाद देर शाम दोनों पक्ष के स्वजन आपस में भिड़ गए। यह भिड़ंत इतनी हिंसक हो गई कि एक पक्ष के युवक की चाकू घोंपकर हत्‍या कर दी गई।

Sitamarhi crime news की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़  in Hindi - Zee News Hindiसीने में लगी चाकू, अस्‍पताल में डाक्‍टर ने बताया मृत 

मृतक मो नईम का 27 वर्षीय पुत्र फिरदौस था। उसके सीने में चाकू घोंप दिया गया था। गंभीर हालत में इलाज के लिए दलसिंहसराय ले जाया गया वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह मंसूरचक-दलसिंहसराय पथ को जाम कर दिया है।

बच्‍चों को डांटकर कराया था अलग 

जानकारी के अनुसार बुधवार को गुरुदासपुर मध्य विद्यालय में गिल्ली डंडा खेलने के दौरान बच्चों में मारपीट हुई थी। बच्चों में मारपीट होता देख स्थानीय दुकानदार मो.फिरदौस ने बच्चों को डांट फटकार कर वहां से भगा यिदा ताकि उनका झगड़ा खत्‍म हो जाए। लेकिन शाम के बाद विवाद गहराने लगा। इसी क्रम में एक पक्ष के मो.तौहीद ने दुकान से कुछ दूरी पर खड़े फिरदौस के सीने में चाकू घोंप दिया।

पोस्‍टमार्टम के बाद शव आते ही आक्रोशित हुए लोग 

चाकू लगने से फिरदौस जख्‍मी होकर गिर पड़ा। लहुलूहान फिरदौस को देखकर परिवार के लोग सन्‍न रह गए। उसे आनन-फानन में अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन दिल के पास चाकू लगने से चिकित्सक उनकी जान नहीं बचा सके। इधर हत्या की जानकारी मिलते ही मंसूरचक थानाध्यक्ष रंजन ठाकुर और तेघड़ा डीएसपी रविन्द्र मोहन ने मौके पर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह सड़क जाम कर दिया हैं।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading