पटना : ठंड व कोहरने के कारण संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी कर दी गई है। कुछ और ट्रेनों के परिचालन में बदलाव कर दिया गया है।

इसमें पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र जंक्शन और मुजफ्फरपुर जंक्शन से गोरखपुर और लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। रद्द होने वाले ट्रेनें इस प्रकार है। 12538/37 बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस : एक दिसंबर से 28 फरवरी तक।
वहीं 15125/26 बनारस-पटना एक्सप्रेस : प्रत्येक गुरुवार, रविवार एवं मंगलवार को रद्द, 12529/30 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस : प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को रद्द, 15080/79 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस : प्रत्येक शुक्रवार, रविवार, सोमवार एवं बुधवार को रद्द।
बताया जाता है कि उत्तर मध्य रेल के वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर सेंट्रल रेलखंड के मध्य स्थित ऊसरगांव-काल्पी-चौरांह स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के लिए एनआइ कार्य होगा। इस कारण 24 नवंबर से 30 नवंबर के बीच कई गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है।
25 नवंबर को अहमदाबाद 09465 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस तथा 28 नवंबर को 09466 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। ग्वालियर से 24 से 30 नवंबर तथा बरौनी से 23 से 29 नवंबर तक प्रस्थान करने वाली 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-ऊडी मोड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
यह गाड़ी डबरा, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, कालपी, पोखरायां स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। बरौनी से 28 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकूलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।
यह गाड़ी उरई, पोखरायां स्टेशनों पर नहीं रूकेगी। कामाख्या से 27 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 19306 कामाख्या डा.अंबेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।



