भागलपुर : छह युवकों ने ईं’ट-प’त्थर व ला’ठी-डं’डे से पी’टकर एक को मा’र डाला….

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के जियाउद्दीनपुर चौका में अवैध संबंध के शक में 19 वर्षीय युवक की ईंट-पत्थर से कूच और लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। छह युवकों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतक जियाउद्दीनपुर चौका निवासी ठेला चालक विनोद मंडल का पुत्र कुंदन कुमार था। गुरुवार को रजंदीपुर ढाल बहियार से उसका शव बरामद हुआ। शव पर कई जगह ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से पीटे जाने और गले में रस्सी के निशान मिले। पुलिस के पहुंचने पर एफएसएल की टीम के सहयोग से शव का पंचनामा किया गया।

भागलपुर : छह युवकों ने ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से पीटकर एक को मार डाला, मामला अवैध संबंध या शादी के विरोध का - Bhagalpur: Six youths killed a person by beating themगांव के कुछ युवकों ने बेटे को जान से मारने की दी थी धमकी

कुंदन के पिता ठेला चला कर जीवन यापन करते हैं। पिता विनोद मंडल और मां तारा देवी ने कहा कि मेरे बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पिछले वर्ष बेटी की शादी की थी। गांव के कुछ युवक शादी का विरोध कर रहे थे। शादी करने आने वाले को गोली मारने की धमकी भी दे रहे थे। ग्रामीणों के सहयोग से शादी संपन्न हुई। मेरे बेटे को कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी। विगत शाम किसी ने फोन कर बुलाया था। जिसके बाद वह वापस नहीं आया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading