कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा तैलिक सभा

मुजफ्फरपुर : अघोरिया बाजार स्थित जिला कार्यालय में जिला तैलिक साहू सभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता उर्फ लाल बाबू ने की। इस दौरान सीतामढ़ी के जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू व तैलिक समाज के लोग मौजूद रहे।

जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने समाज को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल कर मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

वहीं बिहार में लोकसभा चुनाव में एक टिकट देकर सांसद बनाने का काम किया है। इसलिए कुढ़नी विधानसभा से जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को वोट देकर विजयी बनाये। जेपी सेनानी जदयू के वरिष्ठ नेता चंद्रिका प्रसाद साहु ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार तेली समाज के शुभचिंतक है

और जब भी समाज के लोगों को किसी तरह की परेशानी हुई है वे गंभीरता पूर्वक समस्या का समाधान करवाने का काम किया है। कांग्रेस नेता संजय कुमार व राजद नेता इंजीनियर शिवनंदन साह ने भी महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को समाज का वोट दिलवाने का आग्रह किया।

जिलाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जिला कार्यकारिणी की बैठक का निर्णय 27 नवंबर को लिया जाएगा। इस अवसर पर शशि कुमार गुप्ता, सीताराम साह, प्रशांत कुमार, अरविंद कुमार महाजन, नागेंद्र साह, जितेंद्र साह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading