मुजफ्फरपुर : शहर के तिलक मैदान में शुक्रवार को डिजनीलैंड मेला संग कश्मीरी उलेन बाजार का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने फीता काटकर व नारियल तोड़कर मेला का उद्घाटन किया।
मेला के आयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर विधायक विजेंद्र चौधरी के द्वारा डिजनीलैंड मेला संग कश्मीरी उलेन मेला का उद्घाटन हुआ है, जो मुजफ्फरपुर वासियों के लिए एक प्रयास है।
पिछले साल भी हमने मेला लगाया था। इस मेले में झूले का सारा सेट है। इसमें बच्चों के लिए टोरा-टोरा, ड्रैगन, टावर, मिक्की माउस, वाटर वोट आदि झूले के अलावा बच्चों के लिए मनोरंजन के सारे साधन उपलब्ध है।
साथ ही साथ इसमें मेला में 70 स्टॉल लगाए गए है। समर सीजन चल रहा है। इसमें लोगों को काश्मीरी कोर्ट मिल जाएगा। साथ ही मुंबई का उलेन आइटम और फिरोजाबाद, मुंबई की ज्वेलरी मिल जाएगी।
कैटलरी, क्राकरी के भी स्टॉल है। यहीं नहीं बच्चों के खिलौने के भी स्टॉल लगाए है। इस मेले में अधिक से अधिक लोग आकर अपनी जरूरतों का सामान खरीदने के साथ ही मेला का खूब आनंद उठा सकते है। इस मौके पर सुनील कुमार, विक्रम कुमार सहित अन्य मौजूद थे।











