मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय जन जन पार्टी के पदाधिकारी डॉ.कमलेश राय के बैरिया मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार मौजूद रहे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संस्थापक आशुतोष कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में वीआईपी पार्टी के स्वच्छ छवि एवं युवा उम्मीदवार नीलाभ कुमार को पार्टी अपना समर्थन करती है।
विदित हो कि नीलाभ कुमार भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के सदस्य रहे हैं। आशुतोष कुमार ने कहा कि कुढ़नी की जनता इस बार बदलाव के लिए वोट करेगी।
दोनों ही प्रमुख गठबंधन एनडीए और यूपीए के उम्मीदवार को जनता पहले ही नकार चुकी है। कुढ़नी की जनता फिर स्वर्गीय साधु शरण शाही के स्वर्णिम समय को वापस लाने के लिए वोट करेगी।
हमारी पूरी टीम नीलाभ कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतर चुकी है और मैं भी व्यक्तिगत रूप से डोर-टू-डोर जनसंपर्क करूंगा।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता मो. कलामुद्दीन, जिला अध्यक्ष राहुल आदित्य, जिला प्रधान महासचिव सुनील ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बिभास सिंह, रितेश चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष सूरज कुमार गोलू, सुमित कुमार, रौशन कुमार, प्रभाकर कुमार और पार्टी जिला इकाई के सारे अधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों जनसेवक उपस्थित थे।





