मुजफ्फरपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर समाहरणालय सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा संयोजित इस कार्यशाला में डीपीओ, आईसीडीएस एडीसीपीयू मुज. डीपीएम जीविका, डीसी एनवाईके के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम प्रणव कुमार व डीडीसी आशुतोष द्विवेदी शामिल हुए। इस दौरान पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली।
डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से काफी सामाजिक प्रोत्साहन मिलता है। मन, वचन और कर्म से हमें महिलाओं के प्रति अहिंसक होने की आवश्यकता है।
अदृश्य हिंसा भी महिलाओं के प्रति अनीति है। हिंसा नहीं का मतलब है हिंसा बिल्कुल नहीं। केयर इंडिया के सौरभ तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
16 दिवसीय इस कार्यशाला का शुभारंभ शुक्रवार से शुरू हुआ। इसे प्रत्येक प्रखंड में किया जाएगा। 10 दिसम्बर 2022 मानवाधिकार दिवस के दिन तक यह अभियान चलाया जाएगा।
डीएम ने कहा कि यह सतत् और लगातार चलने वाला अभियान है। लोगों के मानसिक और व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता है और इस तरह के कार्यक्रम और अभियान से इस दिशा में कारगर साबित होगा। डीडीसी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।





