दरभंगा में पत्नी ने धा’रदार ह’थियार से पति के ग’र्दन पर कर दी प्रहार

दरभंगा में जाले थानाक्षेत्र के काजी बहेड़ा पंचायत के खोरिया टोला में एक युवक के ऊपर उसकी पत्नी ने जानलेवा हमला कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से स्व. चलित्तर यादव का पुत्र श्याम यादव को जाले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Elderly woman stabbed in the neck with a sharp weapon in Ghaziabad |  दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने ऐसे  बचाई जान | Patrika Newsघटना के बाद अस्पताल पहुंची पत्नी

घटना के बाद पत्नी अफसोस जताते हुए अपने पति के देखभाल के लिए अस्पताल पहुंच गई। जहां चिकित्सकों से वह बार-बार अपने पति की जान बचा देने का गुहार लगा रही थी। कभी दौड़कर दवा ला रही थी तो कभी पानी। बताया जाता है कि अनिता देवी अपने बच्चों को पिटाई कर रही थी। यह देख श्याम ने विरोध किया। इससे आक्रोशित होकर अनिता ने अपने पति पर धारदार हथियार से प्रहार कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल श्याम कोलकाता में मजदूरी करता था।

हृदयरोग से पीड़ित होने के कारण वह हाल के दिनों में आपरेशन कराकर अपने गांव आ गया। इस बीच अनिता अपने पति से बार-बार रुपये की मांग कर रही थी। इसे लेकर हमेशा विवाद चल रहा था। पति का गुस्सा वह अपने बच्चों पर उतार देती थी। इस बीच शुक्रवार को श्याम अपने बच्चों के साथ बैठकर दुलार-प्यार कर रहा था। जिसे देखते ही अनिता आक्रोशित हो गई और अपने बच्चों की पिटाई शुरू कर दी। जब पति ने विरोध किया तो तेज धारदार हथियार से उसके गर्दन पर प्रहार कर दी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विवेककानंद झा ने बताया कि श्याम के मुंह का जबड़ा के साथ सिर की हड्डी को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading