कृषि पदाधिकारी के तीन ठिकानों पर निगरानी का छा’पा, जे’वरात के साथ कई जमीन के कागजात ब’रामद

बक्सर : बिहार में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ निगरानी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इस सिलसिले में शनविार को विजिलेंस की टीम ने बक्सर के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी की।

IT raids on firm over tax evasion- The New Indian Express

खबर के मुताबिक पटना से गई टीम ने सुबह साढ़े आठ बजे से आवास पर छापेमारी शुरू की। उसके बाद टीम कृषि कार्यालय गई है। डीएसपी खुर्शीद ने बताया कि डीएओ से पूछताछ के बाद हाजीपुर के दो ठिकानों से भारी मात्रा में जेवरात के साथ कई जमीन के कागजात मिले हैं। तीनों स्थानों पर अभी छापेमारी जारी है। बक्सर में डीएसपी और इंस्पेक्टर समेत निगरानी के सात अधिकारियों की टीम छापेमारी में लगी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading