बकरी की हुई मौ’त तो लगा एक हजार जु’र्माना… आ’रोपियों ने अब मालिक को भी उतार दिया मौ’त के घा’ट

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में एक शख्स की उसके पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात के पीछे वजह बेहद चौंकाने वाली है। जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स की जान गई उसकी बकरी कुछ दिन पहले मर गई थी। बकरी को मारने का आरोप भी इन्ही पड़ोसी मां-बेटे पर लगा था। इसके लिए पंचायत हुई जिसमें आरोपियों पर एक हजार जुर्माना भी लगा था। इसी से आरोपी नाराज थे और बदले की भावना से उन्होंने युवक को पीट-पीटकर मार डाला।

bihar News

बकरी की मौत… फिर शख्स का मर्डर
मामला काको थाना इलाके के दक्षिणी लोदीपुर गांव का है। मृतक शख्स का नाम 40 वर्षीय पिंटू चौधरी है। बताया जा रहा कि सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वो घर के बगल में अपने खेत पर गए थे। तभी उसकी पड़ोसी रेनू देवी और उसके बेटे मनीष कुमार की पिंटू चौधरी से बकरी मारने के जुर्माने को लेकर बहस शुरू हो गई। इसी बीच मां-बेटे ने पिंटू चौधरी की पिटाई शुरू कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।

बकरी की मौत पर जुर्माने को लेकर था विवाद
बकरी की मौत पर पंचायत के लगाए एक हजार रुपये के जुर्माने को लेकर ये खूनी वारदात हुई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है। बताया जा रहा कि पिंटू चौधरी पर फावड़े से एक के बाद एक कई जोरदार प्रहार किए थे। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना के बाद पिंटू चौधरी को तुरंत ही जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मामूली विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading