मुजफ्फरपुर : पारू थाने के मोहजमा गांव में मुखिया मालती देवी के घर पर दर्जनभर से अधिक ब’दमाशों ने ह’मला कर दिया। इस दौरान नकदी समेत साढ़े चार लाख रुपये के जेवर लू’ट लिए। साथ ही मुखिया के साथ मा’रपीट की गई।
वहीं, द’हशत फैलाने के लिए ब’दमाशों ने दो राउंड फा’यरिंग भी की। मुखिया के पति शंकर साह ने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घ’टनास्थल से दो खोखा जब्त किए गए हैं। जांच कर आगे की का’र्रवाई की जाएगी।
पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि रविवार की रात काजीमहमदपुर गांव के इलाके के एक पंचायत समिति सदस्य के साथ 16 लोगों ने मुखिया मालती देवी के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान मा’रपीट करते हुए लू’टपाट की। मुखिया व उनके पति के गले से सोने की चेन व घर में रखे दो लाख रुपये लू’ट लिए। इसके बाद द’हशत फैलाने की नीयत से दो रा’उंड फा’यरिंग की गई।
सूचना पर थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने पहुंच जांच की। पुलिस ने छानबीन के बाद मौके से दो खोखा ज’ब्त किए। मुखिया के पति ने बताया कि परिवार के सभी लोग खाना खाने की तैयारी में थे। इसी दौरान अचानक 16 लोग ला’ठी-डं’डा, भा’ला व ह’थियार के साथ पहुंच गए।
घर का फाटक तोड़कर घु’स आए। इसका वि’रोध किया तो मा’रपीट करते हुए लू’टपाट की। कहने लगे कि अगर इधर-उधर बोलेगा तो जान से मा’र देंगे। इससे पूरा परिवार द’हशत में है। घ’टना की जानकारी एसडीपीओ कुमार चंदन को भी दी गई है। एसडीपीओ ने कहा कि घ’टना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की का’र्रवाई की जाएगी।





