मंगल गीत के साथ भगवान श्रीराम व माता जानकी का वैदिक मंत्रोच्चारण से सम्पन्न हुआ विवाह, श्रद्धालुओं में रहा उत्साह का माहौल

गया : प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में ऐसा माहौल बन गया कि श्रद्धालु भक्ति के सागर में पूरी तरह डूबते-उतराते रहे। अवसर था विवाह पंचमी के अवसर पर भगवान राम एवं माता जानकारी विवाहोत्सव का।

मंगल गीत के साथ भगवान श्रीराम और माता जानकी का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। श्रीराम विवाह महोत्सव का आयोजन श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति ने किया।

इस आयोजन में वर-पक्ष से विष्णुकांत मिश्रा मंदिर के पुजारी एवं कन्या पक्ष से अवध मिश्रा थे। वैदिक मंत्रोचारण के साथ मुरलीधर आचार्य, सुरेश पांडेय सहित 11 पुरोहितों ने विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया।

पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं को उत्साह देखते ही बन रहा था। मर्यादा पुरुषोत्तम के विवाहोत्सव की जैसे धूम मची थी। हर कोई इस आयोजन में शिरकत करना चाह रहा था।

भगवान श्रीराम के साथ तीनों भाई चांदी की चौकी पर विराजमान थे। चारों भाइयों का विवाह मंगल गीतों के बीच संपन्न कराया गया। श्रीराम विवाह महोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया।

साथ ही सभा मंडप की सजावट तो देखते ही बनती थी। शाम होते ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। देखते-देखते पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पट गया। इसमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading