स्टेशन रोड की 138 दुकानों को तोड़ने की मिली मंजूरी

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी के एमआइटी स्पाइन रोड की चौड़ाई में जहां-जहां अड़ंगा आ रहा है, उसे दूर करते हुए नगर आयुक्त सह स्मार्ट सिटी के एमडी नवीन कुमार ने निर्माण का निर्देश दिया है।

स्थायी व अस्थायी दोनों तरह के निर्माण तोड़े जाएंगे। इसके लिए स्टेशन रोड में धर्मशाला चौक, मालगोदाम चौक से सरकारी बस स्टैंड के गेट तक 138 नगर निगम की दुकानों (स्टॉल) को चिन्हित किया गया है, जिसे तोड़ा जाएगा। इसके अलावा नगर निगम ऑफिस के सामने वाले निगम मार्केट के कुछ हिस्से को तोड़ सड़क की चौड़ाई बढ़ायी जाएगी।

अमीन संजय कुमार की रिपोर्ट के बाद नगर आयुक्त नवीन कुमार ने सभी को नोटिस करते हुए तोड़ने का निर्देश दिया है। बताया गया कि दो से तीन दिनों के अंदर सभी को नोटिस मिल जाएगा।

इसके बाद सभी दुकानों को खाली करवा कर इसे जेसीबी से तोड़ा जाएगा। एमआइटी स्पाइनल रोड प्रोजेक्ट के तहत ही स्टेशन रोड का निर्माण होना है।

47-50 फुट के बीच सड़क की चौड़ाई है। रेलवे जंक्शन परिसर से जो नाला पर दुकान बना था, उसे तो तोड़ कर निगम साइड करा दिया है। अब दूसरी तरफ निगम के ही 138 स्टॉल हैं, जिन्हकें तोड़ कर हटाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading