मुजफ्फरपुर : सूतापट्टी फेस लिफ्टिंग के तहत चल रहे काम के दौरान अतिक्रमण की समस्या आ रही है। इसे दूर करने के लिए स्मार्ट सिटी की टीम के साथ नगर निगम के अमीन संजय कुमार ने सूतापट्टी रोड की पैमाइश की। इस दौरान दो दर्जन से अधिक दुकानों के छज्जी व सीढ़ी को चिन्हित कर लाल निशान लगाया गया है।
अमीन ने बताया कि एक मीटर तक सीढ़ी का छज्जा बाहर निकाल अतिक्रमण किया गया है। सभी को लाल निशान लगाते हुए तोड़ने का आदेश दिया गया है।
जो लोग खुद से नहीं तोड़ेंगे, उनके अतिक्रमित हिस्से को नगर निगम की टीम जेसीबी से तोड़ देगी। इसके बाद 20 हजार रुपए जुर्माना वसूले जाएंगे।







