मुजफ्फरपुर : साइबर कैफे में ग’लत तरीके से रेल ई-टिकट बनाने का धं’धा कर रहे दो लोगों को आरपीएफ ने प’कड़ा है। आरपीएफ की टीम ने ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक स्थित सूर्या कॉम्पलेक्स में छा’पेमारी की।
ब्रह्मपुरा पुलिस भी साथ थी। इस दौरान दो अलग-अलग सा’इबर कै’फे से निशांत कुमार भारद्वाज व रवींद्र साह को गि’रफ्तार किया गया। निशांत के पास से डेढ़ दर्जन ई-टिकट ब’रामद हुए है। इनमें कई तत्काल टिकट भी शामिल है। जिसका मूल्य 50 हजार रुपए से अधिक है।
इसके अलावा रवींद्र साह के पास से 25 हजार रुपये का रेल ई-टिकट ब’रामद हुआ है।अन्य सामान भी जब्त किये गये है। छापेमारी टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार मिश्र कर रहे थे। इसमें सुस्मिता कुमारी, अरविंद कुमार, सुभाष पांडेय, चंद्रदेव नारायण सिंह, एलबी खान, श्वेता, राज किशोर मिश्रा आदि भी शामिल थे।







