मुजफ्फरपुर : भाजपा कोई गरीब की पार्टी हैं, वो कुछ चंद लोगों की पार्टी है। गरीब से इनको कोई लेना-देना नहीं है। पहले महंगाई पर भाजपा गाना गाती थी कि महंगाई डायन खाई जात है अब इनको महंगाई डायन नहीं भौजाई नजर आ रही है।
पेट्रोल, डीजल, गैस चूल्हा हर चीज महंगा हो गया है। उक्त बातें बुधवार को कुढ़नी उपचुनाव के लिए आयोजित शाहपुर मरीचा में विशाल सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि आप ही बताइए, रेलवे मिनिस्टर रहते हुए जो रेलवे को 90 हजार करोड़ का मुनाफा करवाता है, उस पर मुकदमा होता है और जो रेलवे को पूरा बेच दिया वो छापा मरवाता है।
जिस दिन कुढ़नी में चुनाव होगा, उस दिन लालूजी का किडनी का ऑपरेशन है। विदेश में हमारी बहन अपनी किडनी दे रही है। मेरे घर में उस दिन दो-दो ऑपरेशन होगा।
लालू जी का संदेश है आपलोगों के लिए। हमारे प्रत्याशी मनोज कुशवाहा से लालूजी ने बातचीत की है।
मुझे लगता है कि ऑपरेशन के बाद होश में आएंगे तो हमसे पूछेंगे कि कुढ़नी का क्या हुआ तो भाई सभी को एक जुट रहेके बा। अध्यक्षता पूर्व मुखिया मनोज राय, संचालन प्रमोद पासवान व धन्यवाद ज्ञापन करण राय ने किया।


