रुद्राभिषेक और हवन यज्ञ कर राजद सुप्रीमो के जल्द स्वस्थ होने की कामना 

मुजफ्फरपुर : बाबा गरीबनाथ धाम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए रुद्राभिषेक और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस दौरान पंडितों ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक कर हवन यज्ञ में आहूति देकर राजद सुप्रीमो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं बाबा गरीबनाथ की पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान मंत्रोच्चारण से वातावरण आध्यात्मिक हो गया। इस अवसर मुख्य रूप से बाबा गरीबनाथ धाम के महंत अभिषेक पाठक, राघव ठाकुर, संतोष पाठक, पंकज झा व पुजारी आशुतोष पाठक समेत गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.