युवक के घर से देवी-देवताओं की चांदी की मू’र्तियां बरामद:50 लाख से अधिक की मूर्तियां बरामद, युवक ने कहा- कोलकाता में टै’क्सी में मिली थी

गया। फतेहपुर पुलिस ने धरहारा खुर्द स्थित एक घर से देवी-देवताओं की भव्य बेशकीमती चांदी की मूर्तियां ब’रामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हि’रासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवक का साफ कहना है कि उसे ये सभी मूर्तियां कोलकाता में टैक्सी में मिली थी, जो कार्टन में बंद थी। युवक कोलकाता से बीती रात ही घर आया था।

प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि धरहरा खुर्द में संदीप यादव के घर में चांदी की बेशकीमती मूर्ति होने की सूचना मिली थी। दरोगा सतनारायण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। इस छा’पेमारी में करीब 15 किलोग्राम वजन की देवी-देवताओं की मूर्तियां बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मूर्तियों पर जो नक्काशी की गई है, वह बेहद सुंदर है। इस वजह से इसकी कीमत 50 लाख से भी अधिक की हो सकती है।

 

मूर्ति के साथ उसका छत्रप भी चांदी का बना हुआ है। वह भी काफी आकर्षक है। छत्रप के नीचे लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती की मूर्तियां स्थापित हैं। वहीं, उस मंडप एवं मूर्तियों पर बेहतर नकासी भी की गई है। हिरासत में लिया गया युवक टैक्सी ड्राइवर है।

इधर, सूत्रों का कहना है कि सुबह ही युवक कोलकाता से हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस से मूर्ति लेकर पहाड़पुर स्टेशन उतरा था। उसके बाद वह अपने घर गया। वहीं, इस बात की भनक ग्रामीणों को लग गई। इसके बाद इसकी जानकारी फतेहपुर थाने की पुलिस को दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.