जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई परिचर्चा, जन जागरूकता पर जोर

मुजफ्फरपुर : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में जल-जीवन-हरियाली अभियान पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इस परिचर्चा में मुख्य रूप से सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित हुए। पटना से हुए लाइव प्रसारण में सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अनुपम कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान सभी विभागों के पदाधिकारियों ने बारी-बारी अपने अनुभव व कार्यो के बारे अवगत कराया। जल-जीवन-हरियाली अभियान में 15 विभाग द्वारा 11 महत्वपूर्ण बिंदु पर कार्य किए जा रहे है, ताकि बदलते जलवायु प्रवेश में सतत् विकास को सार्थक बनाया जा सके।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा भी इस दिशा में जन जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। जिले में भी होडिंग्स/फ्लैक्स व प्रचार रथ के माध्यम से निदेशानुसार नियमित रूप से इस दिशा में लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि इस मुहिम में जनसंपर्क विभाग की अहम भूमिका है। अन्य विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यो को मीडिया के विभिन्न माध्यमों से प्रचारित और प्रसारित किया जा रहा है।

सभी उपस्थित पदाधिकारियों का उन्होनें धन्यवाद किया। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, प्रभारी निदेशक डीआरडीए शहला मुस्तफा,

जिला लेखा पदाधिकारी वैसुर रहमान अंसारी, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, जन संसाधन, मत्स्य, ब्रेडा, लघु जल संसाधन, कृषि कार्यालय से आये पदाधिकारीगण सहित जल-जीवन-हरियाली मिशन के जिला प्रबंधक राजू लाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.