भागलपुर में महिला के हाथ-पैर-स्तन का’टने वाला गि’रफ्तार, स’रेराह दिया था घ’टना को अं’जाम

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में सरेआम एक महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। महिला बाजार से अपने घर लौट रही थी, तभी बदमाश ने पहले धक्का मारकर उसे गिरा दिया और फिर उसके अंगों को काट दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

उन्नाव: दारोगा-सिपाही से हाथापाई करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने  भेजा जेल - Unnao Crime News History sheeter arrested for scuffle with  police constableपुलिस के मुताबिक, पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास शनिवार देर शाम नीलम देवी अपने पुत्र के साथ घर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले से महिला अचानक गिर गई और उसके बाद उसके हाथ, पैर काट डाले। मृतक के पति का आरोप है कि उसके स्तन तक पर वार किया गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी का नाम शकील मियां बताया है। वारदात को अंजाम देने बाद शकिल मियां वहां से भाग निकला।

भागलपुर के पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा दो लोगों को आरोपी बनाया गया था और पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, मृतका के पति अशोक यादव का कहना है आरोपी शकील मियां उसके घर आता था, लेकिन वह गलत आदमी था, जिस कारण उसे बाद में घर आने से मना कर दिया था। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading