जिले में 455 एएनएम की हुई नियुक्ति, एपीएचसी में होंगी तैनात

मुजफ्फरपुर : जिले के पीएचसी व एपीएचसी में अब एएनएम के पद खाली नहीं रहेंगे। जिले में 445 एएनएम की बहाली की गयी है। एएनएम के पदस्थापन की लिस्ट जारी कर दी गयी। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जिले के लिए चयनित 455 एएनएम की लिस्ट को दीवार पर चिपकाया गया है।

मुख्यालय से 455 एएनएम के लिए पदस्थापन के लिए सूची जिला स्वास्थ्य समिति को भेजी गयी थी। इसके लिए डीएम प्रणव कुमार ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसमें सिविल सर्जन, उप समाहर्ता स्थापना, एनआइसी के डीआइओ और डीडीसी शामिल थे। करीब 20 दिनों तक गहन मंथन के बाद बुधवार दोपहर यह लिस्ट जारी किया गया।

कमेटी ने सभी 455 एएनएम के लिस्ट को रेंडमाइज्ड विधि से जारी किया। इसके तहत सभी लोगों के नाम को मिक्स कर अल्फाबेट के आधार पर जिसको जहां मिला, उसके अनुसार पदस्थापित किया गया।

दोपहर में पदस्थापन सूची को जिला स्वास्थ्य समिति के दीवार पर चिपका दिया गया। इसके बाद अपना नाम देखने के लिए नवनियुक्त एएनएम की सूची जारी कर दी गयी। दो दिनों में सभी को योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading