मुजफ्फरपुर : थाना क्षेत्र के चोचहां गांव के एक चार वर्षीय बच्चे की उसके ननिहाल में ह’त्या कर दी गयी है। गंगा से उसका श’व बरामद किया गया है। बच्चे का श’व ननिहाल से लगभग 10 किलोमीटर दूर गंगा नदी में म’छुआरों को मिला।
लोगों से मिली सूचना पर पहुंचे परिजनों ने श’व की पहचान की। बच्चा सरैया थाना क्षेत्र के चोचहां गांव निवासी महेश प्रसाद सिंह का पौत्र तथा संजीव कुमार सिंह का इकलौते पुत्र निकुंज कुमार था।
पिता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उनका बेगूसराय के नयागांव थाना अंतर्गत सिंहगुर गांव में ससुराल है। ससुराल में चचेरे साले का एक दिसंबर को तिलक और चार दिसंबर को शादी थी।
30 नवंबर को घर से पत्नी तथा बच्चे के साथ ससुराल पहुंचा था। तीन दिसंबर की शाम करीब 4.30 बजे अपने पुत्र को नहीं देखने पर खोजबीन शुरू की गयी।
गंगा में गुरुवार को उसका श’व मिला। परिजन श’व को ननिहाल से चोचहां स्थित घर ले आये और अंतिम संस्कार किया।




