बिहार में 18 करोड़ के च’रस के साथ प’कड़े गए त’स्कर, नेपाल से दिल्ली भेजा जा रहा था मा’ल

मोतिहारी. बिहार पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. नेपाल से दिल्ली ले जा रहे 18 किलोग्राम चरस को पुलिस ने पकड़ा है. इस दौरान चरस की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही है. गिरफ्तार तस्करों में एक महिला और दो पुरुष भी शामिल हैं. बरामद चरस की कीमत 18 करोड़ रुपये आंकी गयी है. तस्करों को मोतिहारी नगर के छतौनी बस स्टैण्ड से चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है.

बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार हुए चरस के तस्कर

दरअसल पुलिस को चरस की बड़ी खेप की तस्करी की सूचना मिली थी. खबर थी कि नेपाल से मोतिहारी के रास्ते दिल्ली खेप जाने वाली है. इसकी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की. सदर डीएसपी के नेतृत्व में नगर थाना और छतौनी थाना ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की. गिरफ्तार तस्कर रक्सौल, हरैया और पलनवा थाना क्षेत्र के निवासी बताये जाते हैं, जो नेपाल से चरस की खेप को लेकर मोतिहारी से बस पर सवार होने वाले थे लेकिन पुलिस की दबिस को देख कर भागने लगे. भाग रहे तस्करों के बैग और झोले की जांच में तस्करी के बड़े खेप का खुलासा हुआ है.

एसपी डॉ.कुमार आशीष ने बताया कि नेपाल का सीमावर्ती इलाका होने के कारण मादक पदार्थों की तस्करी होती रहती है. इस तस्करी पर पुलिस की पैनी निगाह रहती है. इसी निगाहेबानी के दौरान तस्करी के बड़े खेल का खुलासा किया गया है. एसपी ने कहा कि 18 किलोग्राम चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. ये तस्कर चरस को नेपाल से लेकर आये थे जिसे बस के सहारे दिल्ली पहुंचाना था. उन्होंने कहा कि पुलिस तस्करी के गिरोह का खुलासा करने में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.