वि’वाद में दो प’क्षों में मा’रपीट महिला समेत तीन घा’यल

मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित विद्या विवाह भवन वाली गली में गुरुवार को आपसी वि’वाद में दो पक्षों में भि’ड़ंत हो गयी। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की ज’मकर पि’टाई कर दी।

इस दौरान ईंट-प’त्थर भी बरसाये गये। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। मा’रपीट के दौरान करीब आधा घंटे तक मोहल्ले में अ’फरात’फरी की स्थिति बनी रही।

मा’रपी’ट व रोड़ेबाजी की पूरी वा’रदात गली में लगी सीसीटीवी में कैद हो गयी। घ’टना की सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

घायल महिला वीणा मेहता, अंकित कुमार व अनुभवन कुमार का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। वीणा के सिर व अंकित के सिर व हाथ में चोट लगी हुई है। अनुभव एक राजनीतिक दल से भी जुड़ा है।

अंकित ने बताया कि 14 दिसंबर को बड़ी बहन की शादी होने वाली है। मां दर्जी के यहां जा रही थी। उसने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है कि उन लोगों ने दिल्ली से कुछ लोग बुलाये थे।

दर्जी के पास जाने के दौरान मां से झगड़ा करने लगे। कुछ ही देर में आरोपितों ने उसकी मां के साथ मारपीट करने लगे। जब मां को बचाने गया तो उनके साथ भी मारपीट की गयी। इसमें वे और उनके भाई घायल हो गये। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

थाने में पहुंचे दूसरे पक्ष के देवीलाल का कहना है कि वे घर पर थे इस बीच सूचना मिली कि उनकी समधिन के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे है। वह पहुंचे, तो मारपीट किया जा रहा था। उनकी समधिन विधवा है। उनके साथ मारपीट किये जाने के कारण मोहल्ले के लोगों ने ईंट-पत्थर चला दिया। इसमें महिला व उसका पुत्र जख्मी हुआ है। उसने कोई हमला नहीं किया है। नगर थानेदार श्रीराम सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading