मुजफ्फरपुर : हिमालय के तराई इलाके में सर्दी पांच जमाने लगी है। पहाड़ी इलाके में हो रही बर्फबारी से ठंड तेवर में आ गया है। तेजी से रात का पारा लुढ़का है। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है।
पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास एक्टिव है। इस कारण 15 दिसंबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आयेगी। पिछले 24 घंटे में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस पारा नीचे आ गया है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह में 100 फीसदी और दोपहर में 53 फीसदी दर्ज किया गया है। हवा की दिशा पछिया है। इस अवधि में 4 से 6 किलोमीटर की रफ्तार में पछिया हवा चलेगी।






