सीवान में ते’ज र’फ्तार एक बोलरो अ’चानक अनियंत्रित होकर सड़क पर स्थित एक पेड़ से ट’करा गई। टक्कर के बाद बोलेरो गाड़ी के प’रखच्चे उड़ गए। घ’टना में गाड़ी में सवार करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घ’टना शुक्रवार की अहले सुबह करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। घ’टना जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फलदूधिया गांव के पास की है।
सभी घायलों के उपचार के लिए उन्हें आनन-फानन में लेकर सीवान सदर अस्पताल इलाज कराने के लिए भेजा गया है। जिसमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौ’त हो गई। मृ’तका की पहचान 38 वर्षीय गायत्री देवी के रूप में हुई।
वहीं हादसे में घायलों की पहचान एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के रहने वाले 45 वर्षीय विजय सिंह कुशवाहा, 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, समेत उनके तीन पड़ोसी भी गंभीर रूप से घायल हो गए है।
घ’टना के संबंध में बताया जाता है कि यह सभी लोग सीवान से अपने घर लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी अचानक बे’काबू हो गई और एमएस नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के फलदूधिया गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे करीब 5 फीट गड्ढे में पेड़ से ट’करा गई।
हादसे में बोलेरो गाड़ी के प’रखच्चे उड़ गए। घटना के बाद सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर एक-एक कर सभी को दु’र्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला।
बताया जाता है कि हादसे में विजय कुशवाहा की पत्नी समेत एक अन्य की स्थिति बेहद गं’भीर बनी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद के बाद सभी को एक निजी वाहन में भरकर आनन-फानन में हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सीवान सदर अस्पताल रे’फर कर दिया है।
घ’टना के संबंध में स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि घने कोहरे की वजह से चालक को सड़क पर दिखाई नहीं दिया जिसके बाहर चालक अपनी गाड़ी को सड़क के किनारे पेड़ से ले जाकर ट’क्कर मा’र दिया।


