मुजफ्फरपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एचडीएफसी बैंक द्वारा नौ दिसंबर को पूरे भारत वर्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के छोटी सरैयागंज स्थित एचडीएफसी ब्रांच में यूनिट हेड राजीव कुमार के नेतृत्व में बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने फीटा काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। विधायक ने बैंक द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की सराहना की।
वहीं इस कार्य में सबको भाग लेने के लिए आग्रह भी किया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक के हिमांशु छोटा राय ने कहा का रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
इसलिए बैंक इस महान कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग देती रही है। इस मौके पर बैंक के कलस्टर हेड अजीत कुमार झा, शाखा प्रबंधक राजनारायण चौधरी, विकास कुमार सिंह, रिषी कुमार, आलोक रंजन झा, निशा विज, अमित कुमार, नीरज कुमार, आशुतोष, प्रभाकर, कोमल, पंकज, रश्मि, निधि चितरंजन, रोहित, सूरज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।










